खबर सक्ती ...
दुष्कर्म के मामले में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 319/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल वर्मा (28 वर्ष), पिता ओमप्रकाश लोधी, निवासी वार्ड क्रमांक 7, मस्जिद के पीछे, सक्ती के रूप में हुई है।
पीड़िता ने थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि विशाल वर्मा ने विवाह का झांसा देकर एवं प्रवंचना करते हुए थाना सक्ती क्षेत्र के एक लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का स्थान थाना सक्ती क्षेत्र होने के कारण प्रकरण की केस डायरी प्राप्त होने पर सक्ती पुलिस ने अग्रिम विवेचना प्रारंभ की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 28 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सक्ती पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















