Connect with us

खबर कोरबा

नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन ..

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ ,

युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान ,

कलेक्टर कुणाल दुदावत बोले – नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ’ ..

कोरबा, शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में आज “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नशा जीवन को खोखला कर देता है। नशे की लत व्यक्ति की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बनती है। इससे न केवल व्यक्ति का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार भी संकट में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर संकल्प, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है और इसमें युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आग्रह किया। साथ ही महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नशे के कारण परिवार बिखर रहे हैं और अपराधों में वृद्धि हो रही है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं को नशामुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” की जानकारी “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने दी। अतिथियों का पौध भेंट कर स्वागत किया गया।

नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ’: कलेक्टर कुणाल दुदावत –

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को इससे मुक्त कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोई भी व्यक्ति बचपन से नशा नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे गलत संगति और परिस्थितियों के कारण इसकी गिरफ्त में आ जाता है और फिर इसकी लत का शिकार हो जाता है।

उन्होंने पढ़ाई के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि शुरू में ही नशा को न अपनाने का प्रण जीवन को सही दिशा में लेकर जाता है। इसलिए कोई सीनियर कितना भी दबाव बनाएं इससे दूर ही रहना है। उन्होंने कहा कि नशा मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास का सबसे बड़ा शत्रु है। इसके दुष्परिणाम प्रारंभ में दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ शरीर और जीवन दोनों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जिस तरह हम अपने नए मोबाइल या नई गाड़ी को खरोंच से बचाकर रखते हैं, उसी प्रकार अपने शरीर का भी संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए “नशे को ‘ना’ कहें और जिंदगी को ‘हाँ’।”
कलेक्टर दुदावत ने “माय भारत फॉर युवा” अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 56 हजार युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 35 हजार से अधिक युवा अब तक “माय भारत युवा कार्यक्रम” से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए “माय भारत युवा कार्यक्रम कोरबा”, समाज कल्याण विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों और अध्ययन यात्राओं में भागीदारी का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय, युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट, एनएसएस के स्वयंसेवक, माय भारत कैम्पस एम्बेसडर, माय भारत यूथ वालेंटियर्स तथा बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..4 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़10 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending