खबर सक्ती ...
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

ब्रह्माकुमारी शक्ति कुंज, सक्ती में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ ..
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान से जुड़कर जनभागीदारी निभाने का किया आह्वान ..
सक्ती, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शक्ति कुंज सक्ती में मंगलवार को दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। 6 से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल, कोरबा क्षेत्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी, जमनीपाली (कोरबा) की संचालिका ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी, सक्ती क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी तथा ब्रह्माकुमारी विद्या बहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी परिवार की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।


अपने संबोधन में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा 10 करोड़ युवाओं को नशामुक्त बनाने का संकल्प अत्यंत सराहनीय और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का आधार स्वस्थ, जागरूक, चरित्रवान और आत्मविश्वासी युवा हैं। यदि युवा सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान केवल नशे के विरुद्ध जनजागरण नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सशक्त बनाने का राष्ट्रीय आंदोलन है। आज आवश्यकता केवल आर्थिक विकास की नहीं, बल्कि ऐसे समाज के निर्माण की है जहाँ युवा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कोरबा क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा वर्ग है। यदि युवा नशे से दूर रहकर सही दिशा में आगे बढ़ेंगे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल ने कहा कि नशामुक्त राष्ट्र का निर्माण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवाओं की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लंबे समय से आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक जीवनशैली और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन, शिक्षा, रोजगार, खेल, संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों एवं युवाओं ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ का सामूहिक संकल्प लेते हुए समाज में जनजागरण फैलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़ने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में युवा, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशामुक्त, स्वस्थ, संस्कारित और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















