Connect with us

खबर रायगढ़

खरसिया में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अभद्रता करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया चौकी पुलिस ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना दिनांक 03 जून 2025 की रात्रि की है, जब चौकी खरसिया के पुलिसकर्मी प्रतिदिन की तरह टाउन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान राम मंदिर मेन रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रहे वाहन क्रमांक CG 13 BB 1111 को रोककर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। वाहन में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम अमन नथानी निवासी खरसिया बताया और गाड़ी से उतरते ही आवेश में आकर पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगा। उसने गुस्से में कहा—”मेरी गाड़ी को कैसे रोक दिए”—और तत्काल कॉल कर अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

मौके पर पहुंचे अन्य तीन व्यक्ति—मिथलेश नथानी, कुशल नथानी और मनोज नथानी—सभी एकराय होकर पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना के संबंध में पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक ने पुलिस चौकी में आवेदन प्रस्तुत किया, जिसे गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपियों अमन नथानी, मिथलेश नथानी, कुशल नथानी और मनोज नथानी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/2025 के तहत धारा 221, 121(1), 132, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

खरसिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।

गिरफ्तार आरोपी –

मनोज नथानी पिता स्व सफरमल नथानी उम्र 54 वर्ष, मिथलेश नथानी पिता मनोज नथानी उम्र 26 वर्ष, अमन नथानी पिता मनोज नथानी उम्र 29 वर्ष, कुश उर्फ कुशल नथानी पिता सुनील नथानी उम्र 18 वर्ष 04 माह सभी साकिनान सिधी कालोनी खरसिया चौकी खरसिया जिला रायगढ़ के हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending