Connect with us

खबर बिलासपुर

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल- ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ ..

Published

on

महिला स्व सहायता समूहों को मिलेगी नई आवाज और पहचान ,

जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सीईओ ने बताया कार्यक्रम का महत्व ,

सफल दीदियों की कहानियां बनेगी प्रेरणा ..

बिलासपुर, ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का आज शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों सहित बिलासपुर आकाशवाणी केंद्र से एक साथ प्रसारित हुआ। जिले में ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम को सुनने जिला पंचायत सभाकक्ष में विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कौशल्या यादव, श्रीमती भारती नीरज माली, अंबिका साहू, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को दोपहर 12.15 बजे होगा।

‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संदेश प्रेषित किए। उन्होंने महिलाओं के आत्मविश्वास और मेहनत से प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में आए सकारात्मक बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘दीदी के गोठ’ जैसी पहल महिलाओं की आवाज़ को घर-घर तक पहुँचाएगी। कार्यक्रम में बिहान योजना के दीदियों की कहानी उन्हीं की जुबानी भी सुनाई गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘दीदी के गोठ’ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। महिलाएं जब आत्म निर्भर होती हैं तो परिवार को भी ताकत मिलती है।

सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल ने कहा कि ‘दीदी के गोठ’ रेडियो प्रसारण से ग्रामीण महिलाओं को नई ऊर्जा, हौसला और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन मिलेगा।

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर बिहान की दीदियों श्रीमती रानी चक्रवर्ती, उमा कौशिक , पुष्पलता और सरिता कौशिक ने अपनी सफलता की कहानी कार्यक्रम में मौजूद लोगों से साझा की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending