Connect with us

खबर सक्ती ...

“कलेक्टर के सख्त तेवर: पोता की हनुमान जी राइस मिल पर छापा, 321 क्विंटल अतिरिक्त धान मिलने पर मिल सील” ..

Published

on

“धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी उजागर: कलेक्टर के निर्देश पर हनुमान जी राइस मिल सील, प्रशासन का जीरो टॉलरेंस संदेश” ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता या अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित और कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में धान खरीदी नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, खाद्य अधिकारी तथा जांच दल द्वारा विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता का हनुमान जी राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड के अनुसार जहां लगभग 12,900 क्विंटल धान एवं चावल का भंडारण होना था, वहीं जांच में 321 क्विंटल अतिरिक्त पाया गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हनुमान जी राइस मिल, पोता को सील कर दिया। इस बड़ी कार्यवाही से धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मच गया है और स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों सहित अन्य सभी स्थलों की 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी दिन-रात औचक निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था, टोकन सत्यापन, भंडारण, गुणवत्ता, स्टॉक एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। चाहे वह मिलर हो, उपार्जन केंद्र प्रभारी हो या कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी, किसी को भी संरक्षण नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन की इस सख्ती से जहां ईमानदार किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं धान खरीदी में अनियमितता करने वाले तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी में गड़बड़ी या अनियमितता दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending