Connect with us

खबर सक्ती ...

धान खरीदी पर प्रशासन सख्त: नोडल अधिकारी अपनी उपस्थिति में धान खरीदी कार्यों का प्रतिदिन कराए ओपनिंग और क्लोजिंग – कलेक्टर ..

Published

on

सभी नोडल अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार दस प्रतिशत टोकन का रैंडमली करे सत्यापन – कलेक्टर ,

पात्र किसानों से एक-एक दाना खरीदे धान लेकिन किसी भी प्रकार से न हो अवैध खरीदी ,

बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित और लापरवाही पर होंगे दंडित ..

सक्ती, जिले में धान खरीदी कार्य को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं धान खरीदी नोडल अधिकारी वासु जैन द्वारा जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। आज आयोजित बैठक में धान खरीदी की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट, सख्त एवं समयबद्ध निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नोडल अधिकारी अपनी अनिवार्य उपस्थिति में ही धान खरीदी कार्यों की ओपनिंग एवं क्लोजिंग कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी, एसडीएम एवं तहसीलदार कम से कम 10 प्रतिशत टोकनों का रैंडम सत्यापन अनिवार्य करें तथा बिना टोकन सत्यापन के किसी भी स्थिति में धान खरीदी न की जाए।

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि पात्र किसानों से एक-एक दाना धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए, लेकिन किसी भी प्रकार की अवैध खरीदी, बिचौलियों या कोचियों की संलिप्तता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, वहीं लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 31 जनवरी तक धान खरीदी के लिए जारी सभी टोकनों की रिपोर्ट नोडल अधिकारी अपने पास मंगाकर उनका पूर्ण सत्यापन सुनिश्चित करें। साथ ही 24, 25 एवं 26 जनवरी के शासकीय अवकाश के दौरान भी धान का फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों द्वारा धान विक्रय के पश्चात शेष बचे रकबे का समर्पण, धान बोरो की सिलाई, स्टेकिंग एवं स्टेंसिलिंग की कार्यवाही उसी दिन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में धान खरीदी नोडल अधिकारी वासु जैन, सभी धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेक्टर अधिकारी नियुक्त, निगरानी और मजबूत –

कलेक्टर ने बताया कि 10 नोडल अधिकारियों पर एक सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है, जिससे धान खरीदी कार्य पर बेहतर नियंत्रण और निगरानी रखी जा सके। जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या की स्थिति में संबंधित सेक्टर अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार अथवा खाद्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए गए। धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी के लिए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending