Connect with us

खबर सक्ती ...

समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित, कृषि विभाग के मैदानी अमलो को दिया गया प्रशिक्षण ..

Published

on

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि वैज्ञानिकों का रसायन के संतुलित उपयोग पर व्याख्यान ,

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह, जैविक खाद का उपयोग बढ़ाया जावे ,

खेती में रसायन के असंतुलित उपयोग से बिगड़ रही है जमीन की तासीर ..

सक्ती, वर्तमान में जिले में कृषकों के द्वारा खेती में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक दवा का असंतुलित उपयोग कर रहे हैं, जिससे मिट्टी की तासीर लगातार खराब हो रही है। उपजाऊ पन घट रहा है। अनाज की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, मानव स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वायुमंडल प्रदूषित हो रहा है।

विगत दिवस कृषि उत्पादन आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा जिला सक्ती में नत्रजनीय उर्वरक के अधिक उपयोग पर चिंता जताई गई, तथा इस पर कार्यशाला आयोजित कर कृषि विभाग के मैदानी अमलो को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशन पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर के वैज्ञानिकों के द्वारा मैदानी अमलो को प्रशिक्षण दिया गया। उर्वरको के संतुलित उपयोग तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा कि जिले में किसान नत्रजनीय उर्वरक यूरिया का अधिक उपयोग कर रहे हैं। जिससे मिट्टी की तासीर बिगड़ रही है। जल धारण क्षमता कम हो रही है, मिट्टी अम्लीय हो रहा है, जिससे धीरे धीरे मिट्टी की उपजाऊ पन कम हो रही है। किसानों को समझाइश दी जाये कि नत्रजनीय उर्वरक का उपयोग कम करें, पोटास का उपयोग करें, साथ ही गोठानो में मिलने वाली वर्मीखाद का उपयोग करें। किसानों को जागरूक किया जाये कि नत्रजन, स्फुर, पोटास का संतुलन बनाए रखें, इसके साथ ही जिंक , सल्फर, कैल्शियम फास्फोरस आयरन जैसे माइक्रोन्यूट्रींस खाद का उपयोग करें। इससे मिट्टी की उपजाऊ बनी रहेगी।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक शशिकांत सूर्यवंशी ने कहा कि सही समय पर, सही मात्रा में, सही खाद का उपयोग करने पर भी अधिकतम उपज प्राप्त हो सकती है। अधिक मात्रा में यूरिया के उपयोग से पौधा हर भरा होता है, पर कीट व्याधि की आक्रमण बढ़ती है। जिसके बचाव के कीटनाशक दवा का उपयोग करना पड़ेगा। इससे अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, तथा मिट्टी भी प्रदूषित होगा।

उप संचालक कृषि सक्ती ने कहा कि यूरिया के अधिक उपयोग से खेती में लाभ नहीं होगा, किन्तु शासन की अनुदान राशि का व्यय बढ़ जाता है। इसलिए किसान मैदानी अमलो के सलाह के अनुसार खाद का उपयोग करें। इससे स्वयं का अनावश्यक खर्च नहीं होगा ,साथ ही मिट्टी की दसा भी बनी रहेगी।

इस कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी कृषि कृतराज, सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं सभी विकास खंड के मैदानी अमले उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध ..

कलेक्टर-एसपी कार्यालय के 200 मीटर दायरे में रैली-जुलूस भी निषिद्ध , उल्लंघन पर होगी कार्रवाई .. सक्ती, जिले में शैक्षणिक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, 25 लाख अन्नदाताओं को लाभ — संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया गया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत परम पूज्य श्री असंग साहेब के सत्संग में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने लिया आशीर्वाद ..

कबीर वाणी ही जीवन का आधार: संत असंग साहेब के अमृत प्रवचन से भाव-विभोर श्रद्धालु , माता-पिता की सेवा सबसे...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

परसकोल में जल अर्पण दिवस: एफटीके किट से जल परीक्षण, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

नुक्कड़ नाटक व प्रभात फेरी से गूंजा ‘जल ही जीवन है’ का संदेश, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी .. खरसिया, लोक...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ”इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब” का हुआ गठन ..

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending