Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवानिवृत्त प्राध्यापक श्यामा प्रसाद चरण चौबे को मंच ने दी श्रद्धांजलि ..

Published

on

साथ नहीं जाता है कुछ भी कोई नहीं जाता है, केवल सत्कर्मों की अक्षय कीर्ति समय गाता है: रमेश सिंघानिया ..

सक्ती, सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती द्वारा विवेकानंद योगपीठ शक्ति में 2 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय शक्ति के सेवानिवृत्त प्राध्यापक और सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति के भूतपूर्व अध्यक्ष श्यामा प्रसाद चरण चौबे को 26 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और वेद मंत्रों के साथ उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष एल आर जायसवाल ने चौबे जी को काव्यात्मक शैली में श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

मंच के संरक्षक रमेश सिंघानिया ने जीवन को नश्वर और क्षणभंगुर बताते हुए उनके सरल व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि रामायण भागवत पुराण और गीता के प्रकांड विद्वान चौबे जी के निधन से अंचल को अपूर्णीय क्षति हुई है। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्या शालू पाहवा ने उन्हें कर्तव्य के प्रति सतत् जागरूक व्यक्ति बताते हुए कहा कि समय के पाबंद चौबे जी अर्थशास्त्र में निष्णात होने के बावजूद जब भी महाविद्यालय पढ़ाने आते थे छात्रों को जो पढ़ाना है उसे पढ़ कर आते थे। और उसे इस विशिष्ट शैली में पढ़ाते थे कि नीरस विषय भी सरस हो जाता था तथा छात्र कभी बोरियत महसूस नहीं करते थे और उनका पीरियड अटेंड करने को उत्सुक रहते थे।

भूतपूर्व छात्र देवदत चंद्रा, रघुनाथ जायसवाल, चतुर सिंह चंद्रा, गिरधारी लाल चौहान ने भी इस अवसर पर उनसे संबंधित संस्मरण सुनाए और उनकी अध्यापन शैली की प्रशंसा की। अधिवक्ता चितरंजय पटेल, पूर्णानंद गबेल, हरीश दुबे, दिनेश साहू, हरिसिंह सिदार, भगत राम साहू, प्रेमचंद श्रीवास्तव, राजकुमार पटेल आदि ने उनसे संबंधित संस्मरण सुनाते हुए बताया कि गीता रामायण भागवत आदि धार्मिक ग्रंथ उन्हें कंठस्थ थे। वे हिंदी अंग्रेजी दोनों में भागवत कथा का विद्वता पूर्ण व्याख्यान देने में सक्षम थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम ..

मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी , बेहतर उपचार एवं सभी आवश्यक...

खबर कोरबा15 मिनट ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने किया ग्राम प्रवेश द्वार का लोकार्पण ..

स्व. डॉ. नरेंद्र राय एवं स्व. पार्वती देवी राय की स्मृति में निर्मित प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण, पूर्वजों की...

खबर जशपुर ..25 मिनट ago

छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ , जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी तैयार कर रहे अपना शैक्षणिक सैटेलाइट...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

राम अवतार ट्रेडर्स का मेगा लकी ड्रॉ आज 29 नवंबर को, चिराग अग्रवाल (लल्ली) ने ग्राहकों को दिया आमंत्रण ..

दुबई ट्रिप योजना के विजेताओं के चयन को लेकर उत्साह, स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आज शाम 6 बजे होगा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending