Connect with us

खबर सक्ती ...

राजापारा वार्ड क्रमांक 3 में कार्तिक रामायण का हुआ भव्य समापन ..

Published

on

65 वर्षों से जारी है भक्तिमय परंपरा, महिला मंडली ने गूंजाए भजन-कीर्तन ..

सक्ती, राजापारा वार्ड क्रमांक 3 में शारदा मानस मंडली एवं मोहल्लेवासियों के सहयोग से आयोजित कार्तिक रामायण का समापन 6 नवंबर को भक्तिमय वातावरण में हुआ। यह धार्मिक आयोजन लगातार 15 दिनों तक चला, जिसमें प्रतिदिन संध्याकालीन भजन, कीर्तन और रामायण पाठ से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इस वर्ष भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए और समापन अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता पारस यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजापारा में कार्तिक रामायण की यह परंपरा पिछले 65 से 70 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। “हमारे बुजुर्गों ने इस धार्मिक आयोजन की नींव रखी थी, जिसे अब हम सब मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं,” उन्होंने कहा। इस बार विशेष परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम को 15 दिनों के लिए आयोजित किया गया, परंतु भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही।

शारदा मानस मंडली के साथ-साथ महिला मंडली की सक्रिय भूमिका इस आयोजन की विशेषता रही। महिला मंडली की सदस्य नोनी बाई, गायत्री बाई, सरोज पांडे, मंगती बाई, भुरी बाई, तुलसी कंवर, गंगोत्री बाई सहित अनेक महिलाओं ने प्रतिदिन भजन-कीर्तन में भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर मंडली के सदस्य सुंदर प्रधान, नारायण सिंह परिहार, कृष्ण कुमार देवांगन (अधिवक्ता), चौबे महाराज जूनियर, प्रेमलाल प्रधान (पार्षद), महादेव, शंकर, गोरेलाल, होरीलाल, रघुनंदन, तेजराम, अंजोर दास बरेठ, कार्तिक, नवीन प्रधान, प्रासू परिहार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ का श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, समर्पण और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी राजापारा में कार्तिक रामायण का आयोजन इसी श्रद्धा और परंपरा के साथ जारी रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending