Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के 50 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल में स्वच्छता की बदहाली, योजनाएं कागजों में सिमटी ..

Published

on

सक्ती, जिले के 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में इन दिनों स्वच्छता की स्थिति चिंताजनक ही नहीं बल्कि शर्मनाक स्तर तक पहुंच चुकी है। लंबे समय से 50 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल परिसर और पहुंच मार्ग पर गंदगी, कीचड़ और बदबूदार पानी का साम्राज्य है। हालात ऐसे हैं कि गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और उनके परिजनों को जान जोखिम में डालकर गंदे, फिसलन भरे और बदबूदार रास्ते से अस्पताल आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह कोई दूर-दराज का उपेक्षित स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि वही अस्पताल है जहां जिला चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय संचालित होते हैं। यहीं पर आए दिन स्वास्थ्य विभाग की बैठकें, निरीक्षण और जनप्रतिनिधियों के दौरे होते रहते हैं। इसके बावजूद स्वच्छता की इस भयावह स्थिति पर न तो किसी अधिकारी की नजर पड़ती है और न ही इसे सुधारने की कोई ठोस पहल दिखाई देती है।

50 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल के मुख्य मार्ग पर फैला कीचड़ और गंदा पानी न केवल मरीजों के लिए परेशानी का कारण है, बल्कि संक्रमण फैलने का बड़ा खतरा भी पैदा कर रहा है। बरसात या हल्की बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है। माताओं को गोद में नवजात लेकर कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जो किसी भी सभ्य और संवेदनशील प्रशासन के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता संबंधी योजनाएं सक्ती के इस मातृ-शिशु अस्पताल में दम तोड़ती नजर आ रही हैं। करोड़ों रुपये प्रचार, पोस्टर और भाषणों पर खर्च हो रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि स्वच्छता के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।

स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि कई बार मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सवाल यह उठता है कि जब जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी इसी परिसर में बैठते हैं, तो फिर इस गंदगी को कौन साफ करेगा?

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेता है या फिर माताओं और नवजातों की मजबूरी यूं ही कीचड़ में रौंदी जाती रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending