Connect with us

खबर सक्ती ...

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी राजकुमार आजाद तत्काल निलंबित ..

Published

on

किसान हित से जुड़ी धान खरीदी में अनुशासनहीनता पर प्रशासन सख्त ..

सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन सक्ती द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती द्वारा धान खरीदी में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर पटवारी राजकुमार आजाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सक्ती अंतर्गत पटवारी राजकुमार आजाद द्वारा शासन की महत्वपूर्ण अभियान धान खरीदी वर्ष 2025–26 के कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन नहीं किया गया। उनके द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए बिना अनुमति अपने पदस्थ कार्यों पर अनुपस्थित पाए जाने के तथ्य सामने आए। प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित पटवारी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में आता है। उक्त कारणों के चलते सक्षम प्राधिकारी द्वारा राजकुमार आजाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती नियत किया गया है तथा वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील एवं किसान हित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

धान खरीदी में 89 लाख की गड़बड़ी, पुटीडीह केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश, 9426 बोरी धान गायब मिलने पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का सख्त एक्शन ..

“अब सीधे जेल जाएंगे दोषी” — धान खरीदी भ्रष्टाचार पर कलेक्टर की दो टूक चेतावनी, प्रशासनिक जांच में बड़ा खुलासा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..22 घंटे ago

बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रति बुधवार को मेडिकल...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुंगेली जिले में धान खरीदी में 8.14 करोड़ का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया ..

राइस मिलर संचालक एवं समिति प्रबंधक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार व अन्य चार आरोपी फरार तलाश जारी , फर्जी वाहन,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला ईनामी आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता: चार मामलों में वांछित शातिर आरोपी ईश्वर चौहान चढ़ा पुलिस के हत्थे , ईनामी आरोपी...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी राजकुमार आजाद तत्काल निलंबित ..

किसान हित से जुड़ी धान खरीदी में अनुशासनहीनता पर प्रशासन सख्त .. सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भारत स्काउट एव गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी का छत्तीसगढ़ के बालोद में सफलता पूर्वक समापन ..

सक्ती जिले की रही अहम भूमिका , जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया ..

मृतकों के परिजनो को पांच- पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा , मंत्री रामविचार नेताम...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ ..

स्थानीय निकायों के आम/उप निर्वाचन 2026 हेतु सभी आवश्यक कार्यवाहियाँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ग्राम पोडी कला में होगा “मनरेगा बचाओ चौपाल”, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत रहेंगे मुख्य अतिथि ..

मनरेगा के संरक्षण और मजदूर हितों को लेकर कांग्रेस का बड़ा आयोजन , ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस, जनप्रतिनिधि और संगठनात्मक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो कांड: हसौद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

गाय खदेड़ने गई नाबालिग से दरिंदगी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी जेल भेजे गए , हसौद थाना क्षेत्र में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending