Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती को मिली बड़ी रेल सौगात: गोंडवाना एक्सप्रेस का ऐतिहासिक ठहराव शुरू ..

Published

on

वर्षों की मांग पूरी, रेल मानचित्र पर उभरा सक्ती: गोंडवाना एक्सप्रेस का भव्य स्वागत ,

सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास रंग लाए: सक्ती स्टेशन पर पहली बार रुकी गोंडवाना एक्सप्रेस ..

सक्ती, रेलवे स्टेशन सक्ती मे वर्षों से प्रतीक्षित गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव की सौगात आखिरकार सक्तीवासियों को मिल गई। शुक्रवार, 23 जनवरी की शाम हजरत निजामुद्दीन से रायगढ़ की ओर चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस का सक्ती रेलवे स्टेशन में पहला ठहराव हुआ, जिसे लेकर स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर रेलवे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बुकिंग काउंटर के सामने भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर–चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) के. श्रीनिवासन, डीसीएम भारतीयन, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजन पटेल, अन्नपूर्णा राइस मिल (बाराद्वार) के संचालक दिनेश शर्मा, रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, सक्ती जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, जिला पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, नगर पालिका सक्ती के उपाध्यक्ष भारत यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

23 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही गोंडवाना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, ढोल-बाजे, आतिशबाजी और नारों के साथ उसका जोरदार स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रखंड विद्वान पंडित पंकज उमरलिया महाराज जी के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। अतिथियों ने ट्रेन के चालक का श्रीफल, मिठाई, पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके पश्चात सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में गोंडवाना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि सक्ती क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रही थी। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने रेलवे मंत्रालय एवं संबंधित अधिकारियों से निरंतर संवाद कर यह ठहराव सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक ट्रेन का ठहराव नहीं, बल्कि सक्ती जिले के विकास, व्यापार और आवागमन को नई दिशा देने वाला निर्णय है।

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि गोंडवाना एक्सप्रेस के सक्ती में ठहराव से अब क्षेत्र के यात्रियों को रायपुर, नागपुर, भोपाल, जबलपुर और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे समय की बचत के साथ-साथ यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा और पहले दिन के स्वागत कार्यक्रम से सक्ती अंचल में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और सक्ती जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending